इंदौर में मल्हारगंज थाना क्षेत्र के जिंसी चौराहे पर पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष हो गया।जिसमे एक युवक की मौत हो चुकी है।विवाद में परिवार के कई लोग घायल हुए है जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।वही मृतक के शव को भी पुलिस ने देर रात एमवाय अस्पताल पहुँचवाया है।
दरअसल इंदौर के जिंसी क्षेत्र के रहने वाले यादव परिवार में देर रात किसी बात पर विवाद हो गया।जिसमे गोल्डी नामक युवक की धारदार हथियार के वार से मौत हो गयी।वही उसके पिता जगदीश यादव गम्भीर रूप से घायल है।पारिवारिक विवाद में महिलाएं भी घायल हुई है जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
जिस यादव परिवार में यह घटनाक्रम हुआ है वह क्षेत्र के दबंग परिवारों में आता है।वही परिवार के लोगो पर कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज है।हत्या की वजह पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।