मेहुल चोकसी को लेकर महिला ने किए बड़े खुलासे, ‘राज’ बनकर दिए नकली डायमंड ब्रेसलेट

0
181

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ो का घोटाला करने वाला आरोपी मेहुल चोकसी अभी डोमिनिका की पुलिस की गिरफ्त में है। उसे भारत लाने की लगातार कोशिश की जा रही है। इस मामले में एक महिला बारबरा जराबिका का जिक्र लगातार हो रहा है। बारबरा को मेहुल चोकसी की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है।

पहले मेहुल चोकसी ने बारबरा पर आरोप लगाए थे लेकिन अब बारबरा ने अपना पक्ष सबके सामने रखा है। उसने मेहुल चोकसी को लेकर बड़े खुलासे किए है। बारबरा जराबिका ने बताया कि वह मेहुल चोकसी की दोस्त थीं। मेहुल ने बारबरा को खुद का नाम ‘राज’ बताया था।

बारबरा के मुताबिक, मेहुल चोकसी ने पिछले साल अपनी विजिट के दौरान उनसे बात की थी। उसने दोस्ती बढ़ानी शुरू की और फ्लर्ट किया। बाद में उसने उन्हें डायमंड और ब्रेसलेट गिफ्ट में दिए, लेकिन वो भी नकली निकले। मेहुल चोकसी द्वारा लगाए गए किडनेपिंग के आरोपों पर बारबरा ने कहा कि इससे उसका कुछ लेना-देना नहीं है। उनका नाम मेहुल चोकसी के वकीलों और परिवार के लोगों ने शामिल किया है। जब से ये विवाद हुआ है, तब से वो और उनका परिवार तनाव में हैं।

बारबरा की ओर से एक व्हाट्सएप चैट भी जारी की गई है, जिसमें मेहुल चोकसी का नंबर Raj New के नाम से सेव किया गया है। चैट में मेहुल बारबरा को मनाने की कोशिश कर रहा है। मेहुल चोकसी की ओर से दावा किया गया कि बारबरा उसके पड़ोस में रहती थी, दोनों ही साथ में वॉक के लिए जाते थे।

23 मई को लेकर मेहुल चोकसी की ओर से बताया गया कि बारबरा ने उसे पिक करने के लिए कहा, वो उसके घर पहुंचा तो 8-10 लोग वहां पर आ गए. उन लोगों ने मेहुल चोकसी के साथ मारपीट की। इस दौरान बारबरा ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। जो लोग वहां पहुंचे उन्होंने खुद को एंटीगुआ पुलिस का सदस्य बताया और उसे लेकर चले गए।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here