गाय बांधने को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने बुजुर्ग दंपत्ति को बुरी तरह पीटा, उखाड़ दिए बाल

0
75

जयपुर: राजस्थान में मामूली बात पर विवाद को लेकर बुजुर्ग दंपत्ति को बेरहमी से पीटा गया। इस हमले में दंपत्ति को गंभीर चोटें आई है, वहीं आरोपी ने महिला के बाल भी उखाड़ दिए। बाद में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज कराने वाली 58 वर्षीय बुजुर्ग महिला प्रमिला देवी है।

ये भी पढ़ें- दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल से परेशान होकर 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में सुनाई आपबीती

मामला, जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र का है। प्रमिला देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति मिथिला शरण के साथ आमागढ़ के नजदीक वैष्णो देवी मंदिर के पास रहतीं हैं। दो दिन पहले उनके पति घर के पास बने मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान पड़ोसी की गाय उनके घर के बाहर बंधी थी। उसने मिथला शरण को सींग मार दिए, जिससे उन्हें घाव हो गया।

ये भी पढ़ें- महिला पुलिसकर्मी के बेटे ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में सब इंस्पेक्टर पर प्रताड़ित करने का आरोप

इस पर जब प्रमिला देवी शिकायत करने लगी तो पड़ोसी उनके घर में घुस आया और दंपत्ति पर हमला कर दिया। आरोपी ने उन्हें डंडे से बुरी तरह पीटा। बुजुर्ग महिला को बाल पकड़कर घसीटा, जिससे उके बाल उखड़ गए और जान से मारने की धमकी देकर चला गया।प्रमिला देवी ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी श्याम सुंदर की गाय उनके घर के बाहर ही बांधी जाती है। इस बारे में पहले भी विवाद हो चुका है।

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here