पूर्व राज्य मंत्री शिवशंकर पटेरिया का निधन, 9 फरवरी को पीया था कीटनाशक

0
139

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व वन विकास निगम मंडल अध्यक्ष शिवशंकर पटेरिया का आज बंसल अस्पताल, भोपाल में आज निधन हो गया है। दरअसल पटेरिया ने 9 फरवरी को कीटनाशक दवा पी ली थी, तभी से गंभीर हालत में वह बंसल अस्पताल में भर्ती थे।

ये भी पढ़ें- पूर्व राज्य मंत्री ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

भाजपा से जुड़े रहे शिवशंकर पटेरिया अक्सर विवादों में रहे है। इसी को लेकर भाजपा ने पटेरिया को पार्टी से निलंबित कर दिया था। पूर्व वित्तमंत्री राघव जी के अश्लील सीडी कांड में पटेरिया की प्रमुख भूमिका थी।

ये भी पढ़ें- पूर्व राज्य मंत्री शिवशंकर पटेरिया का निधन, 9 फरवरी को पीया था कीटनाशक

निलंबित किए जाने के बावजूद खुद को भाजपा का सच्‍चा कार्यकर्ता बताने वाले पटेरिया ने मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विधानसभा चुनाव भी लड़ा है। सन 1988 में मंडी बमोरा के सरपंच के रूप में राजनीति की शुरुआत करने वाले पटेरिया उर्दू शायरी का शौकीन है। अपनी शायरी से अक्‍सर प्रदेश भाजपा नेतृत्‍व को प्रभावित करने की कोशिश करता रहा है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here