रजनी सिंह होंगी झाबुआ की कलेक्टर, हटाए गए सोमेश मिश्रा

0
213

झाबुआ: मध्यप्रदेश के झाबुआ कलेक्टर को भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद हटा दिया गया है। उनकी जगह रजनी सिंह को झाबुआ का कलेक्टर बनाया गया है। रजनी सिंह 2013 मैच की अफसर हैं। वह इंदौर में अपर आयुक्त के पद पर काम कर रही थी।

ये भी पढ़ें- SP के बाद हटाए गए झाबुआ कलेक्टर, भ्रष्टाचार की मिली थी शिकायतें, रजनी सिंह को मिली जिम्मेदारी

सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झाबुआ के दौरे पर थे। वहां जनता ने सरकारी योजनाओं में देरी, रिश्वतखोरी सहित तमाम शिकायतें की थीं। इसके बाद सीएम ने मंगलवार सुबह कार्रवाई करते हुए कलेक्टर सोमेश मिश्रा को हटाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें-  दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 4 की मौत

इसके एक दिन पहले ही CM ने झाबुआ जिले के SP अरविंद तिवारी को सस्पेंड कर दिया था। दरअसल, SP ने रविवार रात मदद मांगने पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र से फोन पर गाली-गलौज की थी। सोमवार को इसी बातचीत का ऑडियो सामने आने के बाद SP को हटा दिया गया था। ऑडियो में एसपी की आवाज की पुष्टि होने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here