पत्नी से साथ चलने से किया मना, पति ने ले लिए चार महीने के बच्चे की जान

0
34

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी में गुस्से और नशे ने मासूम की जान ले ली। एक पिता ने अपने ही चार महीने के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। पति ने ये खौफनाक कदम पत्नी के साथ जाने से मना करना पर उठाया। उसने पत्नी की गोद से बेटे को खींचा और गला दबा दिया। बच्चे के रोने की आवाज बंद हुई तो उसे वहीं छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को भोपाल के मुबारकपुर जोड़ से गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- दहेज़ के लिए प्रताड़ित करते थे ससुरालवाले, छत से कूदकर महिला ने दी जान

गांधीनगर क्षेत्र की संगीता की शादी 2015 में राजगढ़ के संजात से हुई थी। रक्षाबंधन पर वह अपने चार महीने के बेटे के साथ मायके आई थी। 8 सितंबर को संजय पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा। इस दौरान शनिवार शाम को वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी से अपने साह चलने की जिद करने लगा। रात ज्यादा होने पर पत्नी ने सुबह जल्दी निकलने की बात कही।

ये भी पढ़ें-  मां ने ही दबाया ढाई महीने की मासूम का गला, CCTV फुटेज देख डॉक्टर के उड़े होश

इस पर संजय आगबबुला हो गया और पत्नी को धमकाने लगा कि यदि वह साथ नहीं चली तो वह बच्चे को मार देगा। वह बच्चे को संगीता की गोद से छीनने लगा। दोनों के बीच झूमा-झटकी शुरू हो गई। संजू ने बच्चे को गोद से उठाया और दीवार में सटाकर उसका गला दबा दिया। बच्चे के रोने की आवाज बंद हुई तो वह उसे वहीं छोड़कर भाग गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन बच्चे की मौत हो चुकी थी।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here