मार्बल व्यापारी के घर 8 लाख की चोरी, काम मांगने आई युवती ने साथियों के साथ की वारदात

0
51

धार: इंदौर के पास धार में मार्बल और ग्रेनाइट व्यापारी के घर 8 लाख की चोरी हुई है। इस मामले में पुलिस ने गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। वारदात व्यापारी के घर झाड़ू-पोछे का काम मांगने आई युवती ने अपने दो साथियों के साथ की है। मोहल्ले के लोगों ने इन लोगों को कॉलोनी में घुमते देखा था, जिसके बाद पुलिस ने जांच की। आरोपी के पास से पुलिस को 5.13 लाख रुपये मिले है।

ये भी पढ़ें- दहेज़ के लिए प्रताड़ित करते थे ससुरालवाले, छत से कूदकर महिला ने दी जान

मार्बल व्यापारी‎ मुकेश कुमार जाट ने पुलिस को बताया कि 3 सितंबर की रत को उसकी अलमारी से 8 लाख रुपये कैश चोरी हो गए है। उसी दिन दोपहर में एक युवती घर की देखरेख का काम मांगने आई थी, उन्हें इसकी जरुरत भी थी, ऐसे में उन्होंने यसे पूरा घर दिखा दिया और काम पर भी रख लिया। युवती कल से काम पर आने का कहकर चली गई। उसी रात को उनके घर चोरी हो गई।

ये भी पढ़ें-  मां ने ही दबाया ढाई महीने की मासूम का गला, CCTV फुटेज देख डॉक्टर के उड़े होश

पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि एक अनजान लड़की और दो लड़के 3 सितंबर को रात में कॉलोनी में घूम रहे थे। इसके बाद पुलिस ने जांच की और सोहेब खान को गिरफ्तार किया। सोहेब से पूछताछ के बाद गर्लफ्रेंड अंजू और साथी मेहबूब को भी गिरफ्तार किया। तीनों ने वारदात को अंजाम देकर रकम आपस में बांट ली थी।

ये भी पढ़ें-  दलित नाबालिग से गैंगरेप कर ज़िंदा जलाया, हालत गंभीर

राजस्थान के मार्बल व्यापारी मुकेश कुमार जाट की धार के जेतपुरा में होटल रुद्राक्ष के पास मार्बल की बड़ी दुकान है। व्यापारी धार में अकेले रहते हैं। घटना वाली रात वे सो रहे थे। उन्हें सुबह चोरी का पता चला। आरोपियों ने उनके घर के मेन गेट को बाहर से धक्का दिया। इससे दरवाजे के ऊपर लगी कुंडी खुल गई। अंदर रूम में रखी अलमारी में चाबी पहले से ही फंसी हुई थी। इसीलिए उन्होंने बड़े आराम से कैश निकाला और भाग निकले।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here