रिवॉल्वर रानी कॉन्स्टेबल प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, पिस्टल के साथ वीडियो इंस्टाग्राम पर डालने के बाद आई थी विवाद में

0
1160
Podcast
Podcast
रिवॉल्वर रानी कॉन्स्टेबल प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, पिस्टल के साथ वीडियो इंस्टाग्राम पर डालने के बाद आई थी विवाद में
/

यूपी पुलिस की रिवॉल्वर रानी कॉन्स्टेबल प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा मंजूर हो गया है।आगरा में तैनात सिपाही का रिवॉल्वर संग वीडियो इंस्टाग्राम पर डालने पर चर्चा में आई थी।वीडियो वायरल होने के बाद प्रियंका मिश्रा ने एसएसपी आगरा को इस्तीफा दिया था।अब इस्तीफा को मंजूरी मिल गई है।

बता दें कि महिला पुलिसकर्मी प्रियंका मिश्रा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।प्रियंका ने वर्दी में ‘रिवॉल्वर’ लहराते हुए इंस्टाग्राम पर रील बनाई थी।जिसके बाद प्रियंका मिश्रा को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।अब आखिरकार प्रियंका का इस्तीफा मंजूर हो गया है। रिवॉल्वर के साथ प्रियंका का वीडियो सोशल मीडिया वायरल होते ही सोशल मीडिया में वो एक सनसनी बन गई।

वीडिया जब पोस्ट किया तो कुछ ही समय के अंदर हजारों लोगों ने वीडियो को देख लिया। ट्रोलिंग के बाद उस वीडियो को प्रियंका मिश्रा ने हटा दिया। इंस्ट्राग्राम पर प्रियंका मिश्रा के फॉलोवर बढ़ने की बाढ़ आ गई। रोजाना हजारों लोग प्रियंका मिश्रा को फॉलो कर रहे हैं।वहीं महिला कांस्टेबल की इस्तीफा को मंजूरी मिल गई है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here