भूस्खलन में ढहा शिव मंदिर, अब तक 9 शव मिले

0
44

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम के खराब होने की वजह से कई घटनाएं हो रही हैं। शिमला में एक बड़ा हादसा हो गया है। लैंडस्लाइड की वजह से एक शिव मंदिर ढह गया है। शिव मंदिर के नीचे 50 लोगों के दबे होने की आशंका है। वहीं अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर बताया कि अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर कहा, ”शिमला से दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में शिव मंदिर ढह गया। अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं। स्थानीय प्रशासन उन लोगों को बचाने के लिए मलबे को हटाने के लिए तत्परता से काम कर रहा है जो अभी भी फंसे हो सकते हैं। ओम शांति।”

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here