नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में बेखैफ बदमाशा खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। दिल्ली पुलिस के तमाम दावों के बाद भी वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में एक वीडियों सामने आया है, जिसमें माबाइल स्नेचिंग के लिए बदमाश एक महिला को करीब 150 मीटर तक घसीटते है। घटना में महिला बुरी तरह घायल हो गई है, जिसका इलाज जारी है।
घटना शाहीनबाग इलाके की है। महिला अपनी ड्यूटी पूरी कर शाम पांच बजे अपने घर लौट रही थी। तभी स्कूटी सवार बदमाश वहां आते है और महिला का मोबाइल छीनने की कोशिश करते है लेकिन महिला एक बदमाश की काॅलर पकड़ लेती है। इसके बाद बदमाश उसे करीब 150 मीटर तक अपने साथ घसीटते है।
ये भी पढ़ें- रिटायर्ड जज की बहू के साथ लूट का प्रयास, गंभीर हालत में महिला बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती
पीड़िता शालीमार बाग इलाके में फोर्टीज अस्पताल में काम करती है। पुलिस घटना की सूवना मिलने पर तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस घटना का वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।