मध्य प्रदेश के सबसे बड़े खनिज राजस्व चोरी के मामले में मंगलवार को उज्जैन की महिदपुर पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस सचिव दिनेश जैन को गिरफ्तार कर लिया है।उन पर 30 करोड़ 29 लाख की खनन चोरी का आरोप लगा है।प्रदूषण विभाग द्वारा भी एक मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है।गिरफ्तारी के बाद दिनेश जैन बॉस को आज कोर्ट में पेश किया जायेंगा।
महिदपुर रोड़ थाना प्रभारी हेमंत सिंह जादौन ने बताया कि दिनेश जैन के खिलाफ अगस्त 2021 में अवैध खनन के राजस्व वसूली को लेकर कोर्ट के निर्देश पर प्रकरण दर्ज किया गया था। जिसके बाद दिनेश जैन फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने दिनेश जैन को उसके घर से गिरफ्तार किया है। दिनेश जैन पर 30 करोड़ 29 लाख रुपए का खनिज राजस्व चोरी करने का आरोप है। साथ ही प्रदूषण विभाग के एक मामले में भी पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।