बेबसी की दास्तां, बॉयफ्रेंड ने बर्बाद की जिंदगी, तुड़वाई शादी फिर दोस्तों के साथ किया गैंगरेप

0
121

इंदौरः माता-पिता के अलग होने के बाद आंखों में कई सपने लेकर जबलपुर से इंदौर आई एक महिला की बेबसी की दर्द भरी दास्तां सामने आई है। उसके बाॅयफ्रेंड ने उसकी जिंदगी नर्क बना दी। वह पहले युवती के साथ रहा। बाद में उससे अलग हो गया और युवती ने शादी कर ली, तो उसके पति को उसकी अश्लील फोटो दिखाकर उसकी शादी तुड़वा दी। इसके बाद फिर वह उसके साथ लिव इन में रहने लगा और अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया। अब महिला दो बच्चियों के साथ भटक रही है।

ये भी पढ़ें- मां ने चार महीने की बच्ची को दे दिया जहर, फिर कर ली ख़ुदकुशी

मूलतः जबलपुर की रहने वाली 22 वर्षीय महिला की दों बेटियां है। जब वह 14 साल की थी, तभी उसके माता-पिता अलग हो गए थे। दोनों की इंदौर में अलग गृहस्थी बस गई। इसके बाद वह भी दुकान में काम करते हुए अलग रहने लगी। 17 साल की उम्र में उसकी दोस्ती बिलहरी के अमित चोलकर से हुई। इस दौरान वह काम करने के लिए इंदौर आ गई। यहां अमित और वह दोनों रिलेशनशिप में रहने लगे। बाद में रिश्तों में खटास आने के कारण दोनों अलग हो गए।

ये भी पढ़ें- महिला पहलवान निशा दहिया और उसके भाई की गोली मारकर हत्या, छेड़खानी का कर रहे थे विरोध

इसके बाद युवती ने विजय नगर क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स से शादी कर ली। उससे उसे एक बेटी हुई। दोनों की जिंदगी में अब ठीक चल रहा था, तभी अमित की फिर एंट्री हो गई। अमित ने उसके पति को युवती की आपत्तिजनक फोटो भेज दी और उसकी शादी तुड़वा दी। एक बेटी को लेकर अकेली पड़ी महिला अमित के साथ रहने को मजबूर हो गई।

ये भी पढ़ें-  मां ने चार महीने की बच्ची को दे दिया जहर, फिर कर ली ख़ुदकुशी

अमित ने अपने तीन दोस्तों को जबलपुर से इंदौर बुलाया और महिला को नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गैंगरेप करवाया। आरोपी अमित यहीं नहीं रूका। यहां से वह उसे मैहर ले गया और वहां भी उसके साथ गैंगरेप किया। इससे आहत होकर वह प्रेमी के पास पहुंची लेकिन उसने उसे भगा दिया। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here