इंदौर में पत्नी के साथ हैवानियत करने वाले और दोस्तो और नोकरो के सामने पत्नी को नग्न अवस्था मे परोसने वाले आरोपी के शिप्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मांगलिया के युवराज फार्म हाउस को आज प्रशासन ,पुलिस और निगम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए जमीदोंज कर दिया है।हैवान पति के अत्याचारों के खुलासा होने के बाद यह कार्यवाही की गई है।इस फार्महाउस पर मालिक राजेश विश्वकर्मा द्वारा न्यूड सेक्स पार्टीज कराई जाती थी।इतना ही नही हैवान आरोपी ने अपनी पत्नी को बंधक बना कर रखा और इस गंदे काम मे झोंक कर और अपने दोस्तों और नोकरो के सामने परोस दिया।
पीड़ित युवती को सिगरेट से दागा, शरीर पर दांतो से काटा।सभी ने पीड़िता के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और जब युवती विरोध करती थी तो उसे जान से मारने की धमकी देते थे ।उसे जानवरों की तरह मारपीट करते।उसके साथ इस तरह के वहशीपन के वीडियो भी पति खुद बनाता और अन्य आरोपियों से भी बनवाता था।पत्नी को जानवरों की तरह बंधक बनाकर उसे यातनाएं दी जाती थी।पीड़िता ने आरोपियो के चंगुल से बच कर पुलिस के पास पहुँची थी और शिकायत दर्ज करवाई थी।इस घटना के बाहर आने के बाद शहर भर में हड़कंप मच गया था।मामले में युवती ने करीब 20 लोगो के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म होने की बात कही थी।जिसमे से 5 नामजद आरोपियो के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।युवती आरोपी पति के साथ इस मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।मामले में खुद मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया था और महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे।सीएम ने कहा था कि सिर्फ गिरफ्तारी पर कार्यवाही सीमित नही होना चाहिए।जिसके बाद प्रशासन ने आरोपी के अय्याशी के अड्डे रूपी फार्महाउस को ध्वस्त कर दिया हैं।