दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की पहले की हत्या, शादीशुदा है महिला

0
77

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा में एक शादीशुदा महिला ने नए बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पुराने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी है। महिला का नया बॉयफ्रेंड उससे 15 साल छोटा है। उसका पुराना बॉयफ्रेंड भी उससे 10 साल छोटा था। महिला की उम्र 40 साल है। ये अजीबोगरीब घटना चाकघाट थाना इलाके के कोरांव गांव की है। पुलिस ने महिला और उसके नए बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- 13 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया आरोपी, एक लाख रुपये है कीमत

दरअसल 3 फरवरी को संतलाल आदिवासी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कल्लू आदिवासी 2 फरवरी की शाम से घर से लापता है। इसके दूसरे दिन कल्लू का शव कोरांव में नहर किनारे सड़क पर पड़ा मिला। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अशोक मांझी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

ये भी पढ़ें- 10वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या, मांगी 50 लाख की फिरौती

पूछताछ में अशोक ने बताया कि उसने अनीता आदिवासी के साथ मिलकर कल्लू की हत्या की है। अशोक गंथा गांव का रहने वाला है। अनीता शादीशुदा है। उसका अफेयर पहले कल्लू के साथ था। बाद में वह अशोक को दिल दे बैठी लेकिन राकेश इसमें अड़चन बन रहा था। दोनों ने उसे ठिकाने लगाने की साजिश रची। अशोक ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here