ट्रेन के आगे कूदकर ज्वैलर ने दी जान, महिला और कपड़ा व्यापारी पर लगाए आरोप

0
62

चुरू: राजस्थान के चूरू में एक ज्वैलर में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड से पहले उसने फेसबुक पर चार पन्ने का सुसाइड नोट लिखा। उसने एक कपड़ा व्यापारी और एक महिला पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उस पर गलत आरोप लगाकर उसे फंसाने की धमकी दी गई थी। ज्वैलर का शव उसके घर से एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर 21 टुकड़ों में मिला।

सुजानगढ़ का उत्तम कड़ेल ज्वेलरी का काम करता था। शुक्रवार को उसने फेसबुक पर चार पन्ने का सुसाइड नोट लिखा और लापता हो गया रात। ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। करीब 8 बजे उसका शव घर से एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर 21 टुकड़ों में मिले। उत्तम के माता पिता की मौत हो चुकी है और पत्नी 4 महीने की प्रेग्नेंट है।

उत्तम ने सुसाइड नोट में लिखा कि बडाबर गांव की एक महिला ने उसके पास लॉकेट 500 रुपए में गिरवी रखा था। तय समय में रकम नहीं लौटाई तो उसने लॉकेट को बेच दिया। इसके बाद महिला और कपड़ा कारोबारी रामस्वरूप खटीक धमकियां देने लगे। कहा कि वही लॉकेट चाहिए। उत्तम के मुताबिक, दोनों उसे रेप और एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने लगे। उत्तम ने लिखा कि परेशान होकर उन्हें 70 हजार रुपए दे दिए। उन्होंने 1 लाख रुपए और मांगे। शुक्रवार रात करीब 8 बजे उत्तम के सुसाइड की खबर घर वालों को मिली।

उत्तम के चाचा गोपाल चंद सोनी ने बताया कि महिला ने 14 जून को लॉकेट गिरवी रखा था। 29 जून को उसने लॉकेट छुड़वाने की बात की थी, लेकिन नहीं आई। महिला 16 जुलाई को दुकान पर आई और लॉकेट मांगा। बेचने की बात पता लगी तो वह लड़ने लगी। दोनों ने पुलिस को शिकायत दे दी। 18 जुलाई को सुजानगढ़ कोतवाली के एसआई इंदरलाल शर्मा ने उत्तम को थाने बुलाया। थाने में महिला ने आरोप लगाया कि उसने उत्तम को 9 लॉकेट और 6 मोती दिए थे। आरोप है कि उस वक्त एसआई इंदरलाल ने महिला से कहा कि तुम केस करो, बाकी में संभाल लूंगा।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here