माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी, चार की मौत

0
91

दतिया: मध्यप्रदेश के दतिया जिले में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। यहां सिंध नदी पर बने पुल पर सोमवार रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे ट्रैक्टर सवार दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। इनमें से 12 की हालत गंभीर है।

ये भी पढ़ें- पोती के साथ झूला झूलते हुए रस्सी से कसा फंदा, किसान की मौत

जानकारी के मुताबिक़, भिंड जिले के दबोह के रहने वाले बादशाह कुशवाह अपने रिश्तेदारों और आस-पड़ोस के लोगों के साथ रतनगढ़ माता मंदिर के दर्शन करने गए थे। माता मंदिर में जवारे चढ़ाने के बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया सिंध नदी के पुल में गड्‌ढे में फंस गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटकर पुल से नीचे गिर गई।

हालांकि यहां पानी नहीं था। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 28 लोग सवार थे। हादसे को देख लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने रेस्क्यू कर लोगों को निकाला। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- इलैया राजा टी बने इंदौर कलेक्टर, मनीष सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया ह। उन्होंने ट्वीट किया, ‘दतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुई दुर्घटना में अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।’

वहीं, मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘हादसे में घायल हुए लोगों के परिजन बिलकुल चिंता न करें। सभी घायलों का यथाशीघ्र और समुचित इलाज सुनिश्चित करने के लिए मैं लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में हूं। त्वरित इलाज के लिए घायलों को ग्वालियर और दतिया के अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों जगह अस्पताल प्रबंधन से घायलों के इलाज के बारे में लगातार जानकारी ले रहा हूं।’

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here