इंदौर घूमने आई तीन लड़कियों ने खाया जहर, हालत गंभीर

0
103

इंदौर: इंदौर से तीन लड़कियों के जहर खाने की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि तीन युवतियां घूमने के लिए रीजनल पार्क आई थी। यहीं पर तीनों ने जहर खा लिया। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पूजा, आरती और पलक आष्टा से घूमने के लिए इंदौर आई थी।तीनों लड़कियां नाबालिग है। शुक्रवार श्याम तीनो घूमने के लिए रीजनल पार्क पहुंची थी। यहीं पर सभी ने एक साथ जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर तीनों लड़कियों को एमवाय अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि तीनों की हालत गंभीर है। लड़कियों के बयान के बाद ही पुलिस मामले की जांच करेगी।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here