खंडवा: खंडवा के मोघट थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 3 लोगो के निर्मम हत्याकांड का मामला सामने आ रहा है। मोघट थाना क्षेत्र के सिहाड़ा गांव में आपसी विवाद में तीन लोगों की हत्या हो गई है। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल है। मरने वालों में से एक का शव गांव में, तो दूसरे का रेलवे ट्रैक पर मिला। वहीं तीसरे की मौत अस्पताल में हुई है। मरने वालों में गांव का पूर्व सरपंच, उसकी पत्नी समेत एक अन्य महिला भी शामिल है। मोघट थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खंडवा के मथेला सिहाड़ा गांव में देर रात एक परिवार में आपसे विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया, जिसमें गांव के पूर्व सरपंच,उसकी बीवी और एक अन्य महिला की मौत हो गई है। विवाद में 2 लोग गंभीर रूप से घायल है। उनका खंडवा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।