किडनेप कर दी शादी, प्रेग्नेंट होने पर प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, रेप पीड़िता की मां ने सुनाई आपबीती

0
490

ललितपुर, उत्तर प्रदेश प्रदेश के ललितपुर से एक पिता द्वारा अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने और 28 लोगों से उसका बलात्कार कराने का मामला सामने आया था। मामला सामने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के नेताओं सहित अन्य के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। अब नाबालिग के पिता की मुश्किलें और बढ़ गई है। रेप पीड़िता की मां ने अब उसके पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें- नाबालिग से पिता करता रहा रेप, चाचा-ताऊ, सपा-बसपा नेता भी करते थे हैवानियत

किडनैप कर की शादी

रेप पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि, उसके पति ने उसकी बेटी के साथ रेप किया है और उसे भी उसके ससुराल वालों ने घरेलू हिंसाा का शिकार बनाया। महिला ने बताया कि, साल 2003 में पति ने उसके माता-पिता को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश का दिया और उसे किडनैप कर जबलपुर ले आया। वह वहां से सोने के जेवर भी ले आया था। जबलपुर में उसने उसके परिवार की मौजूदगी में आर्य समाज से उसके साथ जबरन शादी की।

ये भी पढ़ें- Whatsapp पर चलाता था सेक्स रैकेट, ऑन डिमांड मुहैया कराता था लड़कियां

शादी के पहले दिन से कर रहे प्रताड़ित

रेप पीड़िता की मां के मुताबिक, शादी के पहले दिन से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। जब वह पहली बार प्रेगनेंट हुई तो उसे गर्भपात कराने के लिए कहा गया। इसके लिए जब उसने मना कर दिया तो ससुराल वालों ने उसे खाना देना बंद कर दिया। उसके पड़ोसी उसे खाना देने लगे, तब जाकर उसकी जान बच पाई है। बेटी को जन्म देने के बाद भी वो लोग उसे प्रताड़ित करते रहे।

ये भी पढ़ें- कभी इरशाद मंसूरी था जोया का नाम, नकली किन्नर बनकर ट्रेन में करता था वसूली

कई बार जान से मारने की कोशिश की

महिला ने बताया कि, जब वह दूसरी बार प्रेगनेंट हुई, तो उसके पति ने उसके प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। उसके ससुराल वालो ने कभी उसे जहर देकर, मिट्टी का तेल पिलाकर और कभी तेजाब फेंककर मारने की कोशिश की, लेकिन वह हर बार बच गई। उसने बताया कि उसका पति बेटी को स्कूल के बाद कई जगह ले जाता है। कई लोगो से उसका रेप कराता है और उसे बेचने की कोशिश करता है।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति, सास और ननंद सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने एफआईआर के खिलाफ ज्ञापन देने पहुंचे बीएसपी 200 और सपा के 250 कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी दो एफआईआर दर्ज की हैं।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here