कभी इरशाद मंसूरी था जोया का नाम, नकली किन्नर बनकर ट्रेन में करता था वसूली

0
1606

इंदौर: इंदौर में रियल एस्टेट कर्मचारी की हत्या में शामिल किन्नर जोया कभी अफजल उर्फ इरशाद मंसूरी था। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाला है, जो कि इंदौर में अपने रिश्तेदारों के यहां आई थी और फिर यही बस गयी। उसके हाव-भाव, चाल-चलन सब लड़कियों की तरह था, जिस बात का फायदा उठाकर वह इंदौर से चलने वाली ट्रेनों में नक़ली किन्नर बन कर पैसेंजरों से पैसे वसूलता था। इसकी भनक जब असली किन्नरों को लगी तो उन्होंने इसकी जमकर पिटाई की लेकिन धीरे-धीरे वह किन्नरों से घुल मिल गया।

ये भी पढ़ें- फेसबुक पर हिंदू लड़कों को झूठे प्यार फंसाती थी किन्नर जोया, अश्लील वीडियो बनाकर लगाती थी नशे की लत

जोया की किन्नरों से दोस्ती भी ज्यादा समय तक नही चल पाई।क्योंकि इसे लड़ाई-झगड़े, मारपीट, गाली-गलौच करने आदि की आदतें थी इसलिए असली किन्नरों ने इसको अपने समूह से बाहर कर दिया। इसके बाद 2017 में इसने दिल्ली के पास बसे शहर फरीदाबाद में अपना जेंडर चेंज करवाया और फिर ज़ोया बनकर कुछ समय दिल्ली में रहने के बाद इंदौर में आजाद नगर थाना क्षेत्र के यादव नगर में रहने लगी।

ये भी पढ़ें- रियल स्टेट कर्मचारी की हत्या में बड़ा खुलासा, किन्नर से लड़की बनी जोया ने दिया वारदात को अंजाम

फिर यहां ज़ोया, शाहिद नाइट्रा से मिली और दोनो में प्यार हो गया। दोनो ने निकाह कर लिया लेकिन जोया के सपने बड़े है। उसे ग्लैमरस जीवन जीने की चाह थी इसलिए उसने पब और डेटिंग एप का सहारा लिया।

ये भी पढ़ें-  इंदौर में फिर हत्या, रियल स्टेट कारोबारी को मारा चाकू

डेटिंग एप पर लड़को को फंसाकर उनके साथ संबंध बनाती और फिर उनको लूट लेती। जोया ने खुद कबुला है कि वह कई लड़को को लूट चुकी है, तो वही पब पार्टीयों में उसे एमडी ड्रग्स लेने की आदत भी पड़ गई। अपने ड्रग्स की लत को पूरा करने के लिए वह इस तरह आधी रात में अपना शिकार ढूंढने लगी। पब में भी वह लड़को को लुभा कर संबंध बनाने का लालच देती है। संबंध बनाने के बाद वह लड़को को लूट लेती है। शर्म के कारण आजतक किसी लड़के ने इस बात की शिकायत पुलिस में दर्ज नही करवाई है।

जोया उस रात भी अपने शिकार को ही ढूंढ रही थी।इसलिए उसने दिवांशु और सतीश को संबंध बनाने का लालच देकर रोक लिया था और फिर घटना को अंजाम दिया। बहरहाल ज़ोया का पहला कांड नही है। 2012 में भी उस पर खंडवा में भी उस पर एक केस दर्ज है,जिसमे उसने ट्रेन में एक यात्री को लुटने के बाद चलती ट्रेन से धक्का दे दिया था।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here