कांग्रेस विधायकों पर महिला ने लगाया अभद्रता क आरोप, FIR दर्ज

0
32

सागर: मध्यप्रदेश के सागर में दो कांग्रेस विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। विधायकों पर महिला से बदसलूकी करने का आरोप है। रेवांचल एक्सप्रेस में सफ़र कर रही महिला ने कांग्रेस विधायकों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। महिला के पति ने रेलमंत्री, डीआरएम को ट्वीट कर मदद मांगी। ट्वीट मिलते ही रेल पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच में जुटी। जब ट्रेन सागर पहुंची तो पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया।

ये भी पढ़ें- एकतरफा प्यार में फिर हैवानियत, लड़की को पेट्रोल डालकर ज़िंदा जलाया

महिला ने बताया कि वह अपने 6 महीने के बच्चे के साथ रेवांचल एक्सप्रेस में सफ़र कर रही थी। वह रात 8 बजे रीवा से ट्रेन के कोच-1 में सवार हुई थी। इसी कोच में सतना से विधायक सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा भी सफ़र कर रहे थे। इस दौरान विधायक ने महिला के साथ अभद्रता की। महिला ने इस मामले की जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद पति ने ट्वीट कर रेलमंत्री, डीआरएम को ट्वीट कर मदद मांगी। ट्वीट मिलते ही रेल पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच में जुटी।

ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री ने पुलिस अधिकारी को दी गालियां, बोले- ‘पता नहीं कौन ऊपर से इसका बाप आदेश दे रहा है’

prafull sharma tweets

रात करीब एक बजे ट्रेन सागर रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां पुलिस ने महिला से बात की। हालांकि, वहां महिला अधिकारी नहीं होने के कारण महिला को बीना रेलवे स्टेशन पहुंचाया। बीना में पदस्थ महिला अधिकारी ट्रेन में पहुंची और महिला यात्री से घटनाक्रम की जानकारी ली। महिला के बयानों के आधार पर कांग्रेस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here