यशवंत की मौत पर नया खुलासा: फोन पर प्रेमिका से बोला डॉक्टर- ‘यशवंत चला गया’, जवाब मिला-‘मजा आ गया’

0
645

इंदौर: डॉक्टर जितेंद्र पिंडोरिया के बेटे यशवंत की मौत को लेकर रोज नए खुलासे ही रहे है। अब इस मामले में एक नया एंगल सामने आया है, जिसमें डॉक्टर बेटे यशवंत की मौत के बाद अपनी प्रेमिका को इस बात की जानकारी दे रहा है। टे की मौत के बाद डॉक्टर ने अपनी प्रेमिका को फोन पर कहा था कि यशवंत चला गया। इस पर ट्यूटर ने खुशी जताते हुए कहा कि मजा आ गया, लेकिन जैसे ही जितेंद्र पिंडोरिया ने कहा कि यशवंत की माैत हो गई है, तो वह चुप हो गई। अब पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

पुलिस मुख्यालय डीएसपी अजय वाजेपई ने बताया कि परिवार के बयानों के साथ पुलिस तकनीकी सहायता ले रही है। इसमें डॉ. जितेंद्र के जब्त मोबाइल की रिकॉर्डिंग में यह सामने आया कि यशवंत की मौत के तुरंत बाद उन्हें अपनी प्रेमिका लक्ष्मी प्रिया को फोन किया था और कहा था कि यशवंत चला गया है। इस पर लक्ष्मी प्रिया ने खुशी जाहिर की थी। उसने कहा था कि अब मजा आएगा, लेकिन जितेंद्र ने जैसे ही कहा कि यशवंत की मौत हो गई। यह सुनते ही लक्ष्मी प्रिया चुप हो गई थी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कम्पेल निवासी डॉ. जितेंद्र कुमार पंडोरिया अपनी उम्र से 15 साल छोटी और अपने बेटे की ट्यूटर लक्ष्मी प्रिया से दूसरी शादी रचाने जा रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी बच्चों के साथ शादी में पहुंच गई और हंगामा किया। इस हंगामे के दूसरे दिन डॉक्टर के बेटे यशवंत की गोली लगने से मौत हो गई।

चौंकाने वाली बात यह है कि डॉ. जितेंद्र ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। पहले सुसाइड की बात कही गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 10 लोगों से पूछताछ की है। मौके पर दो बुलेट के खोखे मिले हैं। आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस माता-पिता के बीच विवाद, डॉक्टर का प्रेम प्रसंग और व्यापारिक लेन-देन जैसे बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

जांच में यह बात सामने आया है कि ट्यूटर लक्ष्मी प्रिया और जितेंद्र के बीच 10 साल से अफेयर चल रहा था। कुछ दिन पहले वह होटल में शादी करते पकड़ा गए थे। डॉक्टर से लक्ष्मी प्रिया 15 साल छोटी है। डॉक्टर का बेटा यशवंत की दोहरी भूमिका में था। एक तरफ तो पिता और प्रिया की शादी की तैयारियां खुद ही करता था। दूसरी ओर घर के पल-पल की अपडेट भी देता था।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here