इंदौर में हैवानियत के दो वारदात, दहेज़ के लिए बहू की निर्वस्त्र कर पिटाई, तो शंका में पत्नी को जलाया

0
603

इंदौर: इंदौर से हैवानियत दो ऐसी वारदातें सामने आई है, जो आपकी रुह कंपा देगी। पहला मामला बहू के साथ मारपीट का है। दहेज़ के लिए बहू को ससुराल वाले निर्वस्त्र कर पीटते थे, जबकि दूसरे में पति ने चरित्र शंका में पत्नी को जला दिया।

ग्राम माचल की रहने वाली रूपा ठाकुर ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। रूपा ने तेजाजीनगर थाना पुलिस को बताया कि आरोपित दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते हैं, साथ ही कम दहेज लाने को लेकर भी ताना मारते हैं। दहेज लाने के लिए मना किया तो सभी आरोपितों ने महिला को निर्वस्त्र करके पीटा। परेशान होकर महिला ने थाने में शिकायत की और केस दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपित फरार हैं, पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

दूसरा मामला डायमंड कॉलोनी का है। यहां रहने वाले 45 ममता की आग में झुलसने से मौत हो गई। कनाड़िया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 11 जून को पति अनिल का अपनी पत्नी ममता से काम पर जाने के लेकर विवाद हो गया था। पत्नी ने जिद की तो मारपीट कर आग लगा दी।

पुलिस के मुताबिक़ तीन दिन से उसका एमवाय में इलाज चल रहा था, महिला की इलाज के दौरान सुबह 10 बजे मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया था। महिला की मौत के बाद आरोपित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here