देशी दवा दिलाने के लिए डॉक्टर के पास ले गया युवक, क्लिनिक पर बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

0
75

मुरैना: बच्चे की चाह में एक महिला दुष्कर्म का शिकार हो गई है। शादी के तीन साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर महिला मंदिर में विशेष पूजा करवाती थी। वहां एक युवक ने महिला को एक डॉक्टर के बारे में बताया और कहा कि वह देशी दवा से उसकी गोद भर देगा। वह इसी का झांसा देकर महिला को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें- समंदर में क्रेश हुआ नौसेना का MIG 29k, पायलट ने कूदकर बचाई जान

जानकारी के मुताबिक़, युवती की शादी तीन साल पहले मुरैना के विकास से हुई थी। वह ट्रक चलाता था। विकास का कम मोहना में था, इसलिए दोनों मोहना आकर रहने लगे। शादी के तीन साल बाद तक बच्चे नहीं होने पर महिला को सब बांझ होने का ताना देने लगे थे। बच्चे की चाह में वह गांव के ही काली मंदिर पर विशेष पूजा करवाती थी। इस दौरान यहां उसकी पहचान श्याम कुशवाह से हुई।

ये भी पढ़ें-  जॉब दिलाने के नाम पर ले गया दिल्ली, जबरन निकाह कर किया गैंगरेप

श्याम उसे मंदिर में जब भी विशेष पूजा होती थी तो वॉटसएप पर उसे सूचना दे देता था। 10 अक्टूबर को श्याम ने महिला को मंदिर में पूजा होने की बात कही थी लेकिन जब महिला मंदिर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। उसने महिला से कहा कि पास ही राजू पाल नामक देशी दवा का डॉक्टर है और वह हर मर्ज का उपचार करता है। इसके बाद वह उसे लेकर राजू पाल की क्लीनिक पर पहुंचा। यहां पर राजू पाल था जो कमरे में महिला को बैठा कर चला गया।

ये भी पढ़ें- यूनीसेक्स सैलून में चल रहा था गोरखधंधा, छापे में 6 लोग पकड़ाए

इसके बाद श्यामू कमरे में आया और महिला से जबरदस्ती करने लगा। कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसे धमकाया और वहां से भगा दिया। घटना के बाद महिला अपने घर पहुंची और मुंहबोले भाई को लेकर थाने गई। यहां उसने श्याम कुशवाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here