भोपाल। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार शाम राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की दो तबादला सूची जारी की है। इस सूची के मुताबिक 11 अपर कलेक्टर और नो डिप्टी कलेक्टर की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।
पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सीजीएम संतोष टैगोर को उज्जैन का अपर कलेक्टर बनाया गया है जबकि ग्वालियर के अपर कलेक्टर रिंकेश कुमार वैश्य बिजली कंपनी के नए सीजीएम होंगे। उज्जैन के अपर कलेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान को भोपाल में उप सचिव कार्मिक के पद पर पदस्थ किया गया है। यहां पदस्थ अर्चना सोलंकी को ग्रामीण सड़क निगम का सीजीएम बनाने के साथ ही उप सचिव कार्मिक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया।
यहां देखिए तबादला सूची