अमेरिका के स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 19 बच्चे सहित 23 की मौत

0
224

नई दिल्ली: अमेरिका के एक स्कूल में कत्लेआम हुआ है। टेक्सास के युवाल्डे में रॉब एलिमेंट्री स्कूल में 18 वर्षीय युवक ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में 18 मासूम बच्चे सहित 23 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 19 बच्चे, 2 टीचर, हमलावर और उसकी दादी शामिल हैं। दादी की जान हमलावर ने खुद ली थी। पिछले साल के दौरान में अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं कई बार सामने आई हैं। इसमें स्कूलों को भी कई बार निशाना बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- Audio Bulletin: डस्टबिन में मिले जिगर के टुकड़े – डॉक्टर के पास मिली करोड़ों की संपत्ति

मामले की सूचना मिलते ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी घटना पर दुख जताया। साथ ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए। उन्होंने टेक्सास के गवर्नर से फोन पर बात करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। पुलिस अधिकारियों ने हमलावर को मारने का दावा किया है।

ये भी पढ़ें- भीख मांग रहे साधु को घसीटकर पीटा, काट दी जटाएं

घटना के बाद राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि एक राष्ट्र के तौर पर हमें पूछना चाहिए कि गन लॉबी के खिलाफ हम कब खड़े होंगे और वो करेंगे जो हमें करना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चे को कभी नहीं देख पाएंगे। बहुत सारी आत्माएं आज कुचली गई है। यह वक्त है जब हमें इस दर्द को एक्शन में बदलना है।

ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड के लिए दोस्त की हत्या कर घर में दफनाया, नशे में कटा सिर लेकर मोहल्ले में घूमा

हमलावर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के हवाले से बताया कि हमलावर ने स्कूल जाने से पहले अपनी दादी को भी गोली मारी थी। गोली लगने के बाद दादी को सैन एंटोनियो में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद वह स्कूल पहुंचा और छात्रों पर गोली बरसा दी।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here