नाइट्रोजन सिलेंडर, मुंह को पॉलिथीन से बांधा.. सॉफ्टवेयर इंजीनियर के सुसाइड से हड़कंप

0
70

बेंगलुरु: बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेर इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली है। उसके आत्महत्या के तरीके ने सबको हैरान कर दिया है। इंजीनियर कार के अंदर मृत पाए गए हैं। उन्होंने अपने चेहरे पर पॉलिथीन लपेटकर खुद को ख़त्म कर लिया। कार पर भी बेडशीट ढकी मिली है। बताया जा रहा है कि वह दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें- मोबाइल के लिए रुपये नहीं देने पर बेटे ने की मां की पिटाई, कुछ दिन पहले जेल से आया बाहर

जानकारी के मुताबिक़, सॉफ्टवेयर इंजीनियर विजय कुमार का शव कार में मिला है। विजय कुमार ने खुद को मारने के लिए अजीबोगरीब तरीका चुना। उसने पहले नाइट्रोजन सिलेंडर खरीदकर अपनी कार में रख लिया। फिर कार को बेडशीट से ढक दिया और पिछली सीट पर बैठ गया। इसके बाद चेहरे को ढकते हुए गले में पॉलीथीन का कवर लपेटा। सिलेंडर से पाइप जोड़कर पॉलीथिन कवर के अंदर डाल दिया।

ये भी पढ़ें- मां-बेटी ने महिला को सड़क पर दौड़ा-दौड़कर पीटा, बेघर हुई 6 साल की बच्ची

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार के अंदर देखा तो विजय कुमार जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह गंभीर हृदय रोग से पीड़ित था। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों और मौत का सामना करने के बारे में पीड़ा साझा की थी।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here