पति-पत्नी में सुलह के लिए बुलाई पंचायत, दोनों पक्षों में चले लात-घूंसे

0
57

मेरठ: पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने के लिए बैठी पंचायत में बवाल हो गया। पंचों के सामने ही दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जूते चल गए। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें- मोबाइल के लिए रुपये नहीं देने पर बेटे ने की मां की पिटाई, कुछ दिन पहले जेल से आया बाहर

जानकारी के मुताबिक़, आसमां की शादी 5 साल पहले बिलाल से हुई थी। पिछले 8 महीनों से आसमां और बिलाल के बीच अनबन चल रही थी। अनबन इतनी बढ़ गई कि बिलाल ने अपनी पत्नी आसमां के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। ससुराल से निकाले जाने के बाद वह मायके में आकर रहने लगी। इसी बीच दोनों परिवारों ने कई बार समझौते की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए।

ये भी पढ़ें- मां-बेटी ने महिला को सड़क पर दौड़ा-दौड़कर पीटा, बेघर हुई 6 साल की बच्ची

पति-पत्नी के बीच सुलह करवाने के लिए पंचायत बुलाई गई लेकिन यहां भी कहानी उल्टी पड़ गई। पंचायत में आसमां पक्ष ने पति, पत्नी में कलह का कारण आसमां के शौहर बिलाल का अफेयर बताया, कहा कि बिलाल का एक महिला से चक्कर चल रहा है। बिलाल शादी के बाद भी उस महिला से मिलता है। 8 महीने पहले आसमां ने दोनों के फोटो देख लिए थे, इसके बाद से दोनों के बीच अनबन शुरू हुई।

ये भी पढ़ें- टोल मांगने से नाराज हुआ कार चालाक, कर्मचारी को 20 फीट तक घसीटा

आसमां ने बिलाल से कहा कि उस महिला को छोड़कर गृहस्थी में ध्यान दे। वो उसे कुछ नहीं कहेगी, लेकिन बिलाल नहीं माना। उसने पत्नी को ही मारपीट कर घर से निकाल दिया। पंचायत में इसी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई और विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद दोनों ही पक्ष थाने पहुंचे, जहां हंगामा करते हुए दोनों पक्ष के लोग थाने के बाहर ही भिड़ गए। वहीं, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here