ग्राहक बन पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर दी दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार

0
56

नोएडा: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो लड़कियों को इस चंगुल से आजाद कराया है। फिलहाल पुलिस लड़कियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने ग्राहक बनकर देह व्यापार के अड्डे पर दबिश दी थी।

ये भी पढ़ें- लकड़ी ले जाने से मना करने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी को भी किया घायल

ग्राहक बनकर दबोचा

पुलिस को जानकारी मिली थी कि नोएडा में कई ऐसे गिरोह हैं, जो ऑनलाइन बुकिंग कर देह व्यापार करते हैं। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की और ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क किया। आरोपियों ने उन्हें पते पर बुलाया। पुलिस जैसे ही पते पर पहुंची, मौका पाकर टीम ने दबिश दी। मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो लड़कियों को देह व्यापार के धंधे से आजाद कराया है।

कार और नगदी बरामद

पुलिस के मुताबिक़, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुरादाबाद निवासी भुनेश कुमार और मुज्जफरनगर निवासी मोहम्मद रजाउल्ला के रूप में हुई है। दोनों आरोपी दिल्ली में रहकर गिरोह संचालित कर रहे थे। मौके से पुलिस ने दो कार जब्त की है, जिनका इस्तेमाल देह व्यापार के लिए किया जा रहा था। इसके साथ ही पुलिस ने दो मोबाइल फोन और 9 हजार रुपये नगद बरामद किए है।

ये भी पढ़ें- सेट टॉप बॉक्स सुधारते हुए फोन पर कर रहा था बात, करंट लगने से मौत

गरीब लड़कियों को फंसाते थे आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी गरीब लड़कियों की तलाश करते है। ये गरीब लड़कियों को कमाई का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे और उन्हें देह व्यापार में धकेल देते थे। इसके बाद इससे जो पैसा मिलता था, उसका बड़ा हिस्सा बतौर कमीशन आरोपी ले लेते थे। गिरोह में कई अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है।

ऑनलाइन करते थे बुकिंग

आरोपियों ने बताया कि वह गूगल साइट और व्हाट्सऐप नंबर के जरिए लोगों से संपर्क करते थे। सौदा तय होने पर लड़कियों को कार और बाइक से ग्राहकों के पते पर भेजते थे। इतना ही नहीं, इस दौरान आरोपी खुद भी वहां आसपास मौजूद रहते थे। आरोपियों ने ग्राहकों का ग्रुप भी बना रखा था, जिनपर लड़कियों का सौदा तय किया जाता था। अब पुलिस पूछताछ कर इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की जानकारी निकाल रही है।

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here