पहले साथ जीने-मरने की कसमें खाई, गर्भवती हुई तो लस्सी में मिलकर खिला दी दवा

0
72

बिहार: बिहार के समस्तीपुर में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी बहन की सहेली से इश्क लड़ाया। उससे साथ जीने-मरने की कसमें खाई। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान जब वह गर्भवती हो गई तो उसे लस्सी में मिलाकर दवा खिला दी और अस्पताल ले जाकर गर्भपात करवा दिया।

ये भी पढ़ें- ग्राहक बन पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर दी दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार

घटना, दलसिंह सराय थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाली एक युवती को उसकी सहेली के भाई ने प्यार के जाल में फंसाया। उससे शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। उसने ये बात लड़के को बताई तो उसने धोखे से लस्सी में दवा मिलकर उसे खिला दी। फिर अस्पताल ले जाकर उसका गर्भपात करवा दिया।

ये भी पढ़ें-  लकड़ी ले जाने से मना करने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी को भी किया घायल

लड़की का कहना है कि वो शादी करना चाहती है लेकिन वो करना नहीं चाहता है।लड़की ने बताया कि प्रेग्नेंट होने के बाद मैंने लड़के से शादी के लिए बहुत मिन्नतें की। उसके परिवार वालों के भी हाथ-पैर जोड़े लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद मैंने अपने अम्मी-अब्बू को सारी बात बताई।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here