इंदौर नगर निगम में सुरक्षित नहीं महिला कर्मचारी, प्रताड़ित करते हैं अफसर और साथी कर्मचारी

0
588

इंदौर: इंदौर नगर निगम की मुखिया भले ही महिला अधिकारी हो फिर भी इस विभाग में काम करने वाली महिलाएं सुरक्षित नही है। निगम के विभागों में महिलाएं अफसरों और साथी कर्मचारियों से अलग-अलग प्रकार से प्रताड़ित होती आ रही है। ऐसा ही एक मामला निगम मुख्यालय के विद्युत विभाग से सामने आ रहा है, जहां के एक हेल्पर जितेंद्र दांगी ने अपनी साथी महिला कर्मचारी के साथ अश्लील हरकत की है।

महिला के साथ जैसे ही यह घटना घटी उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुन अन्य कर्मचारी और दूसरे विभागों केकर्मचारी भी वहां पहुंच गए। महिला भी युवक पर केस दर्ज कराने पर अड़ गई। काफी समझाने पर जब महिला नही मानी तो सेक्शन प्रभारी ने आरोपी को नौकरी से हटाने का आश्वासन दिया।

वही बाकी कर्मचारियों ने भी जितेंद्र के व्यवहार को दबी जुबान अभद्र ही बताया।जितेंद्र अपने साथी कर्मचारियों और अफसरों से अभद्रता कई बार पहले भी कर चुका है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here