इंदौर: शुक्रवार देर रात राजेंद्र नगर गड़बड़ी पुलिया के करीब एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार दो पलटियां खाकर सड़क से गुजर रहे बाइक सवार पर जा गिरी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार में चार युवतियां सवार थी।
राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी के अनुसार हादसे में जिस युवक की मौत हुई उसकी पहचान 39 वर्षीय देवीलाल के रूप में हुई है। वह स्विगी फूड कम्पनी का डिलीवरी बॉय था। शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे देवीलाल दोस्त सोनू के साथ कही जा रहा था तभी नशे में धुत युवतियां तेज गति से कार चलाते हुए आई और टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होने के कारण तीन पलटी खाई और डिलीवरी बॉय पर गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
ये भी पढ़ें- बैंड वाला बना तस्कर, एक करोड़ की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार
कार में सवार चारों लड़कियां नशे में धुत थी। वही कार विजय नगर की रहने वाली गार्गी महेश्वरी चला रही थी। वह पार्टी के बाद अपनी सहेलियों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। कार नितिन महेश्वरी के नाम रजिस्टर्ड है।