घर छोड़कर भागा 9वीं का छात्र, लैटर में लिखा- ‘खुश रहना ममी-पापा, 4-6 साल बाद लौट आऊंगा’

0
52

जयपुर: राजस्थान के जयपुर में 14 साल का बच्चा घर छोड़कर भाग गया। उसने एक लैटर छोड़ा है, जिसमें ममी-पापा को खुश रहने की बात कही है। उसने लिखा कि, कोई भी उसे ना ढूंढें, वह 4 से 6 साल बाद लौट आएगा। ये देख परिजनों ने उसे ढूँढने के लिए भाग-दौड़ शुरू कर दी। पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। बुधवार रात बच्चे के सीकर में होने की जानकारी मिली ली। जब बच्चे से घर छोड़ने की वजह के बारे में पूछा तो उसने कहा कि, वह खेलना चाहता है, लेकिन स्टडी से टाइम ही नहीं मिलता।

ये भी पढ़ें- Web Story: NIA का ऑल इंडिया एक्शन, PFI पर ताबड़तोड़ छापे

पुलिस के मुताबिक़, कृष्णा अपने पति और दो बेटों के साथ रहती है। उसका बड़ा बेटा हर्षित 14 साल का है और 9वीं क्लास में पढ़ाई कर रहा है। रोज सुबह पांच बजे वह आर्मी एरिया में मॉर्निंग वॉक पर जाता है। वहां से लौटने के बाद स्कूल जाता है। बुधवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक पर नहीं गया था। मैं अपने दोनों बेटो को घर पर छोड़कर पति के साथ मॉर्निंग वॉक पर चली गई। सुबह 6 बजे वह घर पर लौटी बड़ा बेटा घर पर नहीं था।

हर्षित के घर पर नहीं मिलने पर छोटे बेटे से पूछा तो उसने बताया कि भैया मेरे को टाटा बॉय करके गया है। कह रहा था कि मम्मी-पापा को बॉय कह देना। मैं 4 साल बाद वापस लौटकर आऊंगा। वह हैप्पी रहें, मेरी चिंता नहीं करे। अलमारी में देखा तो उसके कपड़े और करीब 6 हजार रुपये गायब थे। इसके बाद कमरे में रखी टेबल पर एक लैटर मिला, जिसमें लिखा था-

ये भी पढ़ें-  Web Story: NIA का ऑल इंडिया एक्शन, PFI पर ताबड़तोड़ छापे

‘BY MOM PAPA.
I AM GO YOU ARE HAPPY DONT FIGHT. I AM COME FOUR YEARS AFTER. DONT SEARCH ME AND MY FATHER YOU ARE HAPPY AND MY MOM ALSO HAPPY YES AND I AM COME AFTER 4 AND 6 YEAR.’

इसके बाद परिजनों ने हर्षित की तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने घर से लेकर आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले। शाम के समय एक रिश्तेदार का कॉल आया, जिससे पता चला कि हर्षित सीकर आया है। हर्षित के सीकर पहुंचने का पता चलते ही तुरंत पुलिस के साथ परिजन वहां पहुंच गए। सीकर में हर्षित के सुरक्षित मिलने पर राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें-  इंदौर में NIA के छापे, चार PFI नेता गिरफ्तार

हर्षित से घर छोड़कर जाने के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि लंबी स्टडी के चलते खेलने का टाइम ही नहीं मिलता। वह खेलना चाहता था, इसलिए अकादमी जाने के लिए घर से निकल गया। जयपुर से अकादमी जाने के लिए सीकर आ गया।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here