करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी उज्जैन से गिरफ्तार, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से आई पुलिस

0
93

उज्जैन: उज्जैन महाकाल मंदिर के पास करोड़ों की ऑनलाइन ठगी कर रहे गिरोह को आंध्रप्रदेश और तेलंगाना पुलिस ने उज्जैन पुलिस की सहायता से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह दिल्ली से ताल्लुक़ रखता है। करीब सात करोड़ की ऑनलाइन ठगी करने वाले सात आरोपी इस मामले में धराये है। ये सभी आरोपी महाकाल मंदिर के पास स्थित नंदी होटल में रूके हुए थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- इंदौर में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, बांग्लादेश से लाई गई थी युवतियां

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश पुलिस ने दबिश के पहले उज्जैन पुलिस को आरोपियों के संबंध में पूरी जानकारी दी थी। साथ ही बताया कि इन सातों आरोपियों ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य के विभिन्न हिस्सों में करीब 7 करोड़ रु. से अधिक की साइबर ठगी को अंजाम दिया है। इसके बाद से दोनों ही राज्यों की पुलिस इन्हें जगह-जगह तलाश कर रही थी।

ये भी पढ़ें-सोशल मीडिया पर छाया TI तहजीब काजी का एक्सरसाइज करने वाला वीडियो

आरोपियों के उज्जैन में महाकाल क्षेत्र की नंदी होटल के कमरा नंबर 305 और 311 में रुके होने का पाइंट मिलने के बाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पुलिस ने उज्जैन पुलिस से संपर्क कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी नई दिल्ली वेस्ट उत्तम नगर में रहने वाले है। सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि तेलंगाना और आंध्रप्रदेश पुलिस कीे सूचना के बाद होटल से 7 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इन लोगों ने करोड़ों रुपए की ठगी अंजाम दिया है।यह तेलांगना और आंध्रप्रदेश पुलिस के साथ मध्यप्रदेश पुलिस के लिए भी बड़ी सफलता है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here