सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर प्रेमिका पर किया हमला, फिर काट लिया खुद का गला

0
98

सतना: सतना में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका पर घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद खुद पर चाकू से हमला कर गला काट लिया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में युवती के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है। वहीं, लड़के की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- लव जिहाद: शादीशुदा महिला को बेहोश कर किया दुष्कर्म, धर्म बदल्कार शादी करने के लिए बना रहा दबाव

बताया जा रहा है कि सोहावल गांव की रहने वाली युवती अपने घर में अकेली थी। इस दौरान मौका पाकर संदीप नाम का य्युवक उसके घर में घुस गया। कुछ देर बाद घर से चिल्लाने की आवाज आई, तो पड़ोसी युवती के घर पहुंचे। युवती लहूलुहान पड़ी थी। लोगों को आता देख संदीप डर गया और उसने खुद पर ही हमला कर गले पर वार कर लिए।

ये भी पढ़ें-  ‘मोहर्रम के दिन मरने से जन्नत मिलती है?’, मां से पूछने के बाद 15 साल की लड़की ने लगाई फांसी

पड़ोसियों ने आनन-फानन में सिविल लाइन थाने को सूचना दी और दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सिविल लाइन थाना निरीक्षक अर्चना द्विवेदी ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। लड़का लड़की से प्रेम करता था लेकिन लड़की उसकी ओर आकर्षित नहीं थी। इसी कारण उसने मौका देख कर लड़की पर हमला कर दिया।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here