लव जिहाद: शादीशुदा महिला को बेहोश कर किया दुष्कर्म, धर्म बदल्कार शादी करने के लिए बना रहा दबाव

0
230

बैतूल: मध्यप्रदेश में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ती जा रही है। अब बैतूल से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने नाम बदलकर शादीशुदा महिला को अपने जाल में फंसाया। चाय में बेशोशी की दवा मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद वह महिला पर धर्म बदलकर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- पोर्नोग्राफी के बाद सेक्सटॉर्शन रैकेट का खुलासा, मोटी रकम में बेचते थे बॉलीवुड स्टार्स के अश्लील वीडियो

मामला बैतूल के भैंसदेही इलाके की है। यहां रहने वाली शादीशुदा महिला कड़ाई-बुनाई का काम करती है। अपने काम के चलते उसका बस से बैतूल आना-जाना लगा रहता था। इसी के चलते उसकी बस ड्राइवर फिरोज से मुलाक़ात हो गई। फरवरी 2020 फिरोज उसे सोना घाटी क्षेत्र में ले गया और अपना नाम राजू बताया। इस दौरान उसने एक कमरे में इसे चाय पिलाई।

ये भी पढ़ें- Amazon ने दी ऑनलाइन मौत! बेटे की मौत के बाद पिता ने जहर भेजने वाली कंपनी पर लगाया हत्या का आरोप

चाय पीते ही महिला बेहोश हो गई। इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। जब महिला होश में आई और उसने विरोध किया, तो वह उसे फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद वह महिला पर धर्म परिवर्तन कर उससे शादी करने का दबाव बनाने लगा।

डरी-सहमी पीड़ित महिला ने किसी को कुछ नहीं बताया। 16 अगस्त को आरोपी ने उसके पति को कॉल कर कहा कि वह अपनी पत्नी को छोड़ दे। वह उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। कोतवाली पुलिस ने राजू उर्फ फिरोज खान के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here