इंदौर: इंदौर के सरकारी अस्पताल की डॉक्टर से भोपाल के डॉक्टर ने दुष्कर्म किया है। महिला डॉक्टर को भोपाल में एक फ्लैट में बंधक बनाया गया, फिर उसके साथ रेप किया गया। रेप करने वाला आरोपी गांधी मेडिकल कॉलेज में MD कर रहा है। महिला डॉक्टर ने आरोपी डॉक्टर पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- नगर निगम के ड्राइवर ने की साढ़ू की हत्या, नारियल काटने वाले दराते से किया हमला
दरअसल, 28 साल की डॉक्टर इंदौर के सरकारी अस्पताल में पढ़ाई के साथ प्रैक्टिस करती हैं। उसकी दोस्ती गांधी मेडिकल कॉलेज में MD के साथ प्रैक्टिस कर रहे जूनियर डॉक्टर राहुल कनाडे से हुई। सितंबर 2020 में आरोपी ने उसे मिलने के लिए भोपाल बुलाया।
ये भी पढ़ें- नर्सिंग की छात्रा ने की आत्महत्या, केरोसिन डालकर लगाई आग
जब महिला डॉक्टर वहां पहुंची तो आरोपी उसे थद्दाराम कांप्लेक्स, कोहेफिजा में अपने फ्लैट में लेकर पहुंचा। फ्लैट में बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर पीटा और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया।
ये भी पढ़ें- किन्नर जोया का पति शाहिद नाइट्रा शराब के साथ गिरफ्तार, पिस्टल भी मिली
महिला डॉक्टर ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती राहुल से हुई थी। दोनों अच्छे दोस्त थे लेकिन जब वह इंदौर आ गई, तो दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई। मई में आरोपी ने उसे जरूरी बात करने के बहाने अपने फ्लैट में बुलाया। उसने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा भी दिया था।