पंजाब पुलिस का बड़ा अधिकारी गिरफ्तार, एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

0
61

पंजाब: पंजाब में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने पुलिस के बड़े अधिकारी को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस करीब छह महीने से मामले की जांच कर रही थी, जिसके बाद पंजाब पुलिस के AIG को आशीष कपूर को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया। यह सीनियर रैंक के पुलिस अधिकारी की पहली गिरफ्तारी है। इससे पहले भ्रष्टाचार के मामले में आईएएस अधिकारी गिरफ्तार किए गए थे।

ये भी पढ़ें- बच्चा चोरी के शक में साधुओं की पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

आशीष कपूर ने 2018 में जालसाजी और धोखाधड़ी के केस में दो महिलाओं की राहत देने के बदले उनका एक करोड़ रुपये चेक साइन करवाकर बैंक से निकलवा लिया था। एआईजी आशीष कपूर सिंचाई घोटाले के जांच अधिकारी थे। जैसे ही इस मामले की शिकायत विजिलेंस के पास पहुंची थी उसके बाद से विभाग इस चीज को गंभीरता से ले रहा था। साथ ही इनकी सारी संपत्ति से लेकर बैंक खातों की जांच की गई थी।

ये भी पढ़ें- चाइल्ड केयर सेंटर पर अंधाधूंध फायरिंग, 32 लोगों की मौत

विजिलेंस की टीम ने करीब पांच घंटे तक मोहाली में आशीष की नई कोठी की पैमाइश की थी। इसके साथ ही कोठी बनाने पर आए खर्च का हिसाब टीम ने उनसे मांगा था। उसके बाद से ही विजिलेंस की टीम कई बिंदुओं पर जांच कर रही थी। उसने इनके बयान कमलबद्ध किए थे।अब जांच पूरी होने के बाद आशीष कपूर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें-  हनुमान स्वरूप बदमाशों ने की TTE की हत्या, साथी की हालत गंभीर

आशीष कपूर पंजाब पुलिस के तेज तर्रार आफिसरों में से एक माने जाते हैं। वह चंडीगढ़ में भी अपने सेवाएं दे चुके हैं। इतना ही नहीं वह टेनिस के अच्छे खिलाड़ी भी हैं। पुलिस वर्ल्ड गेम में पंजाब के लिए कई अवार्ड जीत चुके हैं। इसके अलावा पंजाब पुलिस के अग्रणी पंक्ति वाले अफसरों में शुमार है। जब भी कोई विदेशी मेहमान या वीआईपी डयूटी की बात आती थी तो वह सबसे आगे रहते है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here