रायसेन में खूनी संघर्ष, मारपीट के बाद चले हथियार, दो की मौत,

0
313
Podcast
Podcast
रायसेन में खूनी संघर्ष, मारपीट के बाद चले हथियार, दो की मौत,
/

रायसेन: मध्यप्रदेश के रायसेन में बच्चों का आपसी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। यहां दो पक्षों में मारपीट के बाद हथियार चले और दोनों ओर से आगजनी होने लगी। उपद्रवियों ने वाहनों और दुकानों में भी आग लगा दी। इस हमले में एक की मौत हो गई है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। तनाव की स्थिति स्थिति को देखते हुए इलाकें में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है और भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात गली से निकलने की बात को लेकर दो समुदायों में भयानक विवाद हो गया। बाद में यह विवाद खूनी संघर्ष में भी बदल गया। इसके साथ ही आक्रोशित लोगों ने वाहनों और मकानों में आग लगा दी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर गोलियां चलनी शुरू हो गईं।

घटना में एक की मौत हो गई है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।घायलों का हाल जानने के लिए आज यानी शनिवार दोपहर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचे।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here