शादी का झांसा देकर गर्लफ्रेंड से किया दुष्कर्म, खुद ने कर ली शादी, लड़की के मंगेतर को भेजी वीडियो

0
159

ग्वालियर: मध्यप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बहुत तेजी से बढ़ रहे है। ग्वालियर से फिर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियों बना लिया। इसके बाद खुद ने दूसरी लड़की से शादी कर ली लेकिन जब उसकी गर्लफ्रेंड का रिश्ता कहीं और तय हुआ तो उसके ससुराल वालों को वह अश्लील वीडियों भेज दिया। इससे उसका रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया है।

ये भी पढ़ें नकली गुटखा बनाने वाले के यहां छापा, 2.25 लाख का माल जब्त

गेहद भिंड की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा ने बताया कि उसका एक घर हजीरा गदाईपुरा में है। यहां रहकर वह कोचिंग करती थी। इसी दौरान 2019 में कोचिंग में उसकी दोस्ती शुभेंदु से हुई। शुभेंदु ने कई बार उससे प्यार का इजहार किया और उससे शादी करने की बात कही। पीड़िता ने बताया कि, चूंकि हम दोनेां एक ही समाज के थे इसलिए मुझे भी उसकी दोस्ती पसंद थी। हम दोनों कई बार घूमने भी गए।

ये भी पढ़ें शिवाजी की गीता, औरंगजेब की अंगूठी के नाम पर करोड़ों की ठगी, फ़िल्मी-हस्तियों और राजनेताओं से है संबंध

22 नवंबर 2020 को शुभेंदु ने उसे काॅल कर कहा कि उसकी तबीयत बहुत खराब है। उसने दवा देने के बहाने मुझे घर बुलाया। जब उसने घर जाने से मना कर दिया तो शुभेदु ने उसे धमकी दी कि वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेगा। इस पर युवती घबरा गई और उससे मिलने उसके घर पहुंची। वहां जाकर उसने देखा तो शुभेंदु पूरी तरह से ठीक था। थोड़ी देर बाद उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और वीडियों बना लिया।

ये भी पढ़ें एंटी माफिया अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, ,केलोद करताल की निर्माणाधीन 22 दुकानें तोड़ी

30 अप्रैल 2021 को शुभेंदु ने दूसरी लड़की से शादी से कर ली। इसके बाद भी युवती चुप रही। कुछ दिन पहले जब युवती की शादी तय हुई तो शुभेंदु ने उसके होने वाले पति को दुष्कर्म के दौरान के अश्लील वीडियों भेज दिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती के सगे-संबंधियों को भी ये वीडियों भेज दिया। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया और रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया। पीड़िता ने पुलिस में शुभेंदु के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज करवाया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here