पंडित के साथ सामूहिक मारपीट करने वाले आरोपियो पर केस दर्ज, दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

0
251
Podcast
Podcast
पंडित के साथ सामूहिक मारपीट करने वाले आरोपियो पर केस दर्ज, दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार
/

जबलपुर: जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र के गढ़ा रेलवे स्टेशन के पास के दुर्गा मंदिर के पुजारी को कुछ लोगो द्वारा झूठा इल्जाम लगाते हुए निर्ममता से सामूहिक रूप से मारपीट करने का मामला सामने आया था। घटना का वीडियो भी बनाया गया था। इस खबर को प्रमुखता से वर्दीवाला पर छापा गया था, जिसके बाद जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने खुद इस मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपियो पर कार्रवाई की है। घटना में शामिल 5 आरोपियो के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं घटना की प्रमुख 2 महिलाओं समेत 4 की गिरफ्तारी भी की गई है।

दरअसल, दुर्गा मंदिर के पुजारी मनमोहन दुबे के साथ आरोपी महिला शालिनी, चांदनी, सुनील बर्मन, शोभित और एक अन्य ने मंदिर के चढ़ावे के पैसे शराब पीने के लिए मांगे। जब पुजारी ने कहा पैसे नही है तो आरोपियो ने उस पर झूठा इल्जाम लगाते हुए मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। उसके प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया। आरोपियो ने घटना का वीडियो भी बना लिया और पंडित को धमकी दी कि पुलिस को नही बताना वरना जान से मार देंगे। पीड़ित पुजारी डर के कारण शिकायत दर्ज कराने नही गया था।

घटना के वीडियो और खबर को वर्दीवाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिस पर जबलपुर पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों को घटना की जांच और आरोपियो और पीड़ित पुजारी को तलाश करने के निर्देश दिए थे। तिलवारा थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपियो और पुजारी को ढूंढ निकाला। इसके बाद नियमानुसार पंडित की शिकायत पर आरोपियो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया हैं। वहीं घटना का एक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।

पुलिस की माने तो घटना की मुख्य आरोपी महिला का पूर्व का भी आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसकी जांच भी की जा रही है। इसलिए पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के दौरान आरोपियों के लिए पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here