जिस रॉड से पीटा, उसे ही प्राइवेट पार्ट में डाला, सामने आया मुंबई की हैवानियत का CCTV फुटेज

0
1267

मुंबई, मुंबई में शुक्रवार को हुई निर्भया जैसी दरिंग्दी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक घटना देर रात 2.30 से 3 बजे के बीच की है। एक फुटेज में आरोपी पीड़िता के साथ बेरहमी करता नजर आ रहा है। दूसरे में देखा जा सकता है कि रेप के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाता है।

ये भी पढ़ें- सनसनीखेज वारदात: रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड, हालत नाजुक

फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी मोहित चौहान ने महिला के साथ रेप के बाद बुरी तरह से मारपीट की। उसने लोहे की रॉड से भी हमला किया। इसके बाद उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में कई बार लोहे की रॉड भी डाली। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला को टैंपो में डाला और भाग गया।

ये भी पढ़ें- सट्टे और अवैध शराब के रैकेट का पर्दाफ़ाश, टीआई सस्पेंड

15 मिनट बाद वहां से गुजरने वाले किसी शख्स ने महिला को खून से लथपथ बेहोशी की स्थिति में देखा। इसके बाद उसने मुंबई पुलिस को फोन किया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज आरोपी के खिलाफ काफी अहम सबूत हैं।

ये भी पढ़ें- 11 साल की मासूम से दरिंदगी, छत पर अकेला देख ले गया युवक, फिर किया दुष्कर्म

गौरतलब है कि मुंबई के साकीनाका इलाके में कल दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी। यहां खैरानी रोड पर एक 30 वर्षीय महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और रेप के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। महिला को बहुत गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। महिला की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here