सनसनीखेज वारदात: रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड, हालत नाजुक

0
1517

मुंबई: मुंबई में निर्भया जैसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला के साथ बलात्कार करने के बाद ऐसी हैवानियत की गई, जिससे किसी की भी रुंह कांप जाए। हैवान ने महिला के साथ रेल करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। महिला की हालत नाजुक है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है।

ये भी पढ़ें- 14 साल की लड़की से 9 महीने में तीन बार गैंगरेप, प्रेमी ने दिया था शादी करने का झांसा

ये सनसनीखेज वारदात मुंबई के साकीनाका इलाके में हुई है। खैरानी रोड पर एक 30 वर्षीय महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और रेप के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। महिला को बहुत गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। इस मामले में जानकारी होने के बाद पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- 11 साल की मासूम से दरिंदगी, छत पर अकेला देख ले गया युवक, फिर किया दुष्कर्म

पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं। पुलिस इस मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। आगे की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही पूरा मामला खुलकर सामने आ पाएगा।

ये भी पढ़ें- दादी ने मोबाइल चलाने से किया मना, पोती ने लगा ली फांसी

एक अधिकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष में शुक्रवार तड़के 3.30 बजे एक फोन आया कि मुंबई के साकी नाका में खैरानी रोड पर खून से लथपथ एक महिला बेहोश हालत में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले गई। महिला का हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here