नकली पुलिस केस में छोटू बाबा की एंट्री, नोटों की बारिश के लिए तांत्रिक को देता था ठगी के रुपये

0
985

इंदौर: इंदौर में नकली पुलिसवाले केस में अब छोटू महाराज की एंट्री हो गई है। इस महिला तांत्रिक ने नकली पुलिसवाले रवि सोलंकी उर्फ़ राजवीर को तंत्र-मंत्र से नोटों की बारिश करने का लालच दे रखा था। रवि ठगी का पैसा इसी तांत्रिक को लाकर देता था। ये महिला तांत्रिक रवि को अपने पास तंत्र-मंत्र कराने आई ऊंचे घर की महिलाओं से मिलवाता था। इसके बाद ठगी की साजिश रची जाती थी।

ये भी पढ़ें- कभी इरशाद मंसूरी था जोया का नाम, नकली किन्नर बनकर ट्रेन में करता था वसूली

पुलिस पूछताछ में रवि ने बताया कि वह विजय नगर, लसूडिया, हीरा नगर में लोगों से ठगी करता था। लोगों के बीच उसने इतना प्रभाव बना रखा था कि लोग उसे फोन कर शिकायत दर्ज कराते थे। वह इन शिकायतों को सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज करा देता था और समाधान होने पर कहता था कि उसने समाधान करा दिया है।

ये भी पढ़ें- फिरौती नहीं देने पर उपद्रवियों ने ट्रकों में लगाई आग, तीन ज़िंदा जले, दो को मारी गोली

जब उससे पूछा गया कि वह इतने पैसों का क्या करता है, तो उसने बताया कि ठगे हुए रुपयों को वह तांत्रिक छोटू महाराज के पास लेकर जाता था। नोटों की बारिश करने के लिए कई तंत्र क्रियाओं का सामान भी मंगाया जाता था। कुछ दिन पहले वह नोटों की बारिश के लिए छोटू बाबा के साथ इंदौर के करीब माचल श्मशान घाट गए थे। उनके साथ वहां दो लोग और गए थे लेकिन महाराज किसी आत्मा को दिखाकर वहां से वापस ले आए। नोटों की बारिश नहीं हुई।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे शिवम हिरासत में, आरोपी करण की गिरफ्तारी जल्द

रवि ने बताया कि जीप शोरूम मालकिन से भी लाखों की ठगी की। शोरूम के कुछ कर्मचारी छोटू महाराज के यहां आया करते थे, जिनसे उनकी मुलाकात छोटू महाराज ने ही पुलिस वाला बताकर कराई थी। कुछ दिन बाद कर्मचारी उसे शोरूम पर ले गए। वहां उसने भूत बाधा की कहानी रची। शोरूम मालकिन को कहा कि उसके यहां ऊपरी हवा है। छोटू महाराज ही इसे दूर कर सकते हैं। इसके बाद दोनों ने मिलकर उससे लाखों की ठगी की।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here