वाटर फ़िल्टर प्लांट से लीक हुई क्लोरिन गैस, 70 परिवारों को किया गया शिफ्ट

0
51

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार देर रात गैसकांड जैसा खौफ पसर गया। ईदगाह हिल्स स्थित नगर निगम के जलशोधन संयंत्र से क्लोरिन गैस का रिसाव हो गया। गैस रिसाव से आसपास की बस्तियों में हड़कंप मच गया। गास रिसने के कारण लोगों की आंखों में जलन होने लगी और सांसे फूलने लगी। दम घुटने की शिकायत के बाद लोग घर छोड़कर भागने लगे।

ये भी पढ़ें- बहन और चाची के साथ केक लेने गया था युवक, लौटते समय स्कार्पियो ने रौंदा

घटना की जानकारी मिलते ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय, कलेक्टर अविनाश लवानिया, नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी समेत जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। हालांकि तब तक गैस का रिसाव कम हो गया था। तब तक एक बच्ची समेत छह रहवासियों की हालत बिगड़ गई, जिन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

ये भी पढ़ें- मामूली विवाद में युवक की हत्या, पिता को ले जाने पर हुआ था विवाद

शाहजहांनाबाद TI सौरभ पांडे की तबीयत रात में बिगड़ गई। उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने पर 10 से ज्यादा लोगों को हमीदिया में भर्ती कराया गया है। गैस हवा में न फैले, इसलिए सिलेंडर को पानी में डाला गया। यही पानी बस्ती में नाले के जरिए पहुंच गया और गंभीर हालात बन गए। इससे भोपाल गैस कांड की याद ताजा हो गई।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here