खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन में चोरी के शक में एक युवक को खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा गया। एक किसान ने युवक पर कपास चोरी का आरोप लगाया। फिर अपने दोनों बेटों के साथ उसे खंभे से बांधकर पिटाई की। उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके सिर पर भारी पोटली रख दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें- वाटर फ़िल्टर प्लांट से लीक हुई क्लोरिन गैस, 70 परिवारों को किया गया शिफ्ट
मामला ग्राम जामन्या का है। 25 अक्टूबर की रात किसान सखाराम ने नूरसिंह पर कपास चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद उसने अपने बेटे नहार सिंह व काशीराम के साथ मिलकर नूरसिंह से मारपीट की। उसे खाम्भ्र से बांधकर बुरी तरह पीटा, उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके सिर पर भारी पोटली रख दी। बुरी तरह मारपीट करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने नूरसिंह के पास से 10 किलो कपास जब्त कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
ये भी पढ़ें- बहन और चाची के साथ केक लेने गया था युवक, लौटते समय स्कार्पियो ने रौंदा
ऊन थाना प्रभारी गीता सोलंकी ने बताया है कि घायल नूरसिंह की पत्नी लालीबाई ने सखाराम, उसके 2 बेटों सहित अन्य के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। दूसरी ओर सखाराम ने नूरसिंह के खिलाफ खेत से कपास चोरी करने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।