आश्रम में बच्चों को खिलाया जा रहा गो मांस, जबरन पढ़ाई जा रही बाइबिल

0
270

सागर: मध्यप्रदेश के सागर में एक आश्रम पर कथित तौर पर बच्चों को गो मांस खिलाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि गो मांस खिलाने के साथ ही बच्चों को जबरन बाइबिल पढ़ाई जा रही है। ऐसा नहीं करने पर उनके साथ मारपीट हो रही है। इसी शिकायत पर राष्ट्रीय बाल आयोग ने आश्रम को नोटिस जारी करते हुए 48 घंटों में जवाब देने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें- गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत, सड़क निर्माण के लिए खोदा गया था गड्ढा

जानकारी के मुताबिक़, सागर के सेवाधाम आश्रम ईसाई मिशनरी का है। दो नाबालिग बच्चों के पिता ने राष्ट्रीय बाल आयोग से शिकायत की है कि उनके दोनों बच्चे डेढ़ साल से आश्रम में रह रहे हैं। घर आकर बच्चों ने उन्हें बताया कि उन्हें आश्रम में गाय का मांस खिलाया जा रहा है। जबरन बाइबिल पढ़ाई जाती है। इसके साथ ही मारपीट भी की जाती है।

ये भी पढ़ें- हैकर्स का शिकार बने विनोद कांबली, KYC के नाम पर उड़ाए करीब डेढ़ लाख रुपये

इस शिकायत के आधार पर राष्ट्रीय बाल आयोग ने एसपी को नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब देने को कहा है। इस नोटिस में कहा गया है कि उनके पास शिकायत आई है कि उनके नाबालिग बच्चों को सेवाधाम आश्रम में गो मांस खाने और बाइबल पढ़ने को मजबूर किया गया है। इसके साथ ही बच्चों ने ये भी बताया कि ऐसा न करने पर सेवाधाम आश्रम में उनके साथ मारपीट की जाती थी। सेवाधाम आश्रम में एक शख्स को ब्रदर कहा जाता था, वही बच्चों के साथ मारपीट करता था।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here