दिल्ली की कोर्ट में मिला कर्मचारी का शव, मचा हड़कंप

0
32

नई दिल्ली, दिल्ली की कोर्ट में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि तीस हजारी कोर्ट के चेंबर में एक कर्मचारी का शव मिला है। शव कोर्ट के वेस्ट विंग में मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक बार का अस्थायी वर्कर था। कर्मचारी रात में अक्सर चेंबर में ही सो जाया करता था।

ये भी पढ़ें- ‘मुझे बचा लो… नहीं तो एक बेटी की हत्या का पाप आपको लेना पड़ेगा’, नाबालिग की मंत्री से गुहार

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें-  पंडित के साथ सामूहिक मारपीट करने वाले आरोपियो पर केस दर्ज, दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

वहीं दूसरी ओर ये भी बताया जा रहा है कि मृतक टीबी का मरीज था और वह शराब भी पीता था। कूड़ेदान में खून की उल्टी मिली। बताया जा रहा है कि शायद शख्स उल्टी के बाद बेहोश हो गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के पूरे शरीर में कोई बाहरी चोट का निशान नहीं मिला है।

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here