PCR कॉल पर मौके पर पहुंची पुलिस, लोगों ने कांस्टेबल तो दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

0
34

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पुलिसकर्मियों की पिटाई के वीडियो लगातार सामने आ रहे है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग एक कॉन्स्टेबल को दौड़ा दौड़ा कर पीट रहे हैं। पुलिसवाले की पिटाई में महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस कॉन्स्टेबल की पिटाई का ये वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। छानबीन में पता चला कि वीडियो दिल्ली के ख्याला इलाके का है। दरअसल, पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में एक पीसीआर कॉल के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल राम की कुछ लोगों के साथ कहा-सुनी हो गई।

फिर मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। इसके बाद कुछ लोगों ने कांस्टेबल को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिसवाले की पिटाई में महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने इस मामले फौरन एक्शन लिया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here