वन स्टॉप सेंटर से पहले गायब हुई लड़कियां, फिर पिटाई, संचालक की करतूत वायरल

0
284

रीवा: रीवा के वन स्टाप सेंटर में लड़कियों को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। यहां पर लड़कियों के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसको प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए है। कमिश्नर ने इसकी जांच के लिए एक टीम भी गठित की है। इसके साथ ही प्रशासक को भी पद से हटाने की तैयारी चल रही है।

ये भी पढ़ें- रीवा में लव जिहाद, पीयूष बन युवती से की दोस्ती, फिर करता रहा दुष्कर्म

दरअसल, चिरहुला कॉलोनी में महिला बाल विकास द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक मनोज शुक्ला की करतूत उजागर हो गई है। वायरल वीडियो में प्रशासक लड़कियों को प्रताड़ित करती दिख रही है। वीडियो में वह लड़कियों के बाल पकड़ कर खींच रही हैं। इससे पहले वन स्टॉप सेंटर से नाबालिग लड़कियों के गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

ये भी पढ़ें-  प्यार में बाधक बन रहे पति की कर दी थी हत्या, साढ़े ग्यारह महीने बाद पत्नी, प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार

एक महीने में 2 लड़कियों के लापता होने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब ये वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया है। ख़ास बात तो ये है कि यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। सुरक्षा के लिए यहां महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इतना ही नहीं इसी भवन में बाल कल्याण समिति का कार्यालय भी है। बावजूद इसके यहां से दो लड़कियां गायब हो गई।

ये भी पढ़ें- रीवा के बेटे को सेना में बड़ी जिम्मेदारी, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी बने उप सेनाध्यक्ष

वनस्टाप सेंटर से पहली लड़की 29 जून को गायब हुई थी जबकि 25 जुलाई की रात दूसरी लड़की गायब हो गई। लड़कियों के गायब होने के मामले में भी वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही थी क्योकि एक लड़की के गायब होने के बाद भी वह सचेत नहीं हुई और दूसरी लड़की भी गायब हो गई। अब प्रशासक खुद किशोरियों को प्रताड़ित करती CCTV में कैद हो गई है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here